INAKS एक गैर अनुदानित, गैर लाभकारी निबंधित स्वयंसेवी संस्था है, जो बिहार राज्य में वर्षो से राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार उन्मूलन कार्यक्रम NIDDCP में सरकार का सहयोगी है। इसके द्वारा प्रयोग के तौर पर तिरहुत प्रमंडल में जनवितरण प्रणाली के माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लक्षित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक मानक-स्तरीय आयोडीन-युक्त नमक गैर अनुदानित उचित मूल्य पर सहज सुलभ कराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित पोषण अभियान के सफल क्रियान्वयन में सहभागी बनकर संस्था द्वारा बिहार राज्य को आयोडीन अल्पता विकार एवं एनीमिया मुक्त बनाये जाने की दिशा में सकारात्मक सहयोग देने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में सबसे कम लागत पर अति महत्वपूर्ण दो सूक्ष्म पोषक तत्वों को मानव उत्पादकता, मातृ एवं शिशुओं की जीवन रक्षा, को प्रभावी अवसर प्रदान करने के लिये कल्याण प्लस डबल फोर्टिफाइड नमक (आयरन एवं आयोडीनयुक्त) सरकार पोषित योजनाओं (आँगनबाड़ी एवं मध्याह्न भोजन) के साथ-साथ आम लोगो को भी सहज सुलभ कराने की कार्य योजना को क्रियान्वित कर लक्ष्य प्राप्ति का...
Comments
Post a Comment