Posts

Showing posts from February 4, 2020

INAKS क्‍या है ?

Image
          INAKS एक गैर अनुदानित, गैर लाभकारी निबंधित स्वयंसेवी संस्था है, जो बिहार राज्य में वर्षो से राष्ट्रीय आयोडीन  अल्पता विकार उन्मूलन कार्यक्रम NIDDCP में सरकार का सहयोगी है। इसके द्वारा प्रयोग के तौर पर तिरहुत प्रमंडल में जनवितरण प्रणाली के माध्यम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लक्षित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक मानक-स्तरीय आयोडीन-युक्त नमक गैर अनुदानित उचित मूल्य पर सहज सुलभ कराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित पोषण अभियान के सफल क्रियान्वयन में सहभागी बनकर संस्था द्वारा बिहार राज्य को आयोडीन अल्पता विकार एवं एनीमिया मुक्त बनाये जाने की दिशा में सकारात्मक सहयोग देने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में सबसे कम लागत पर अति महत्वपूर्ण दो सूक्ष्म पोषक तत्वों को मानव उत्पादकता, मातृ एवं शिशुओं की जीवन रक्षा, को प्रभावी अवसर प्रदान करने के लिये कल्याण प्लस डबल फोर्टिफाइड नमक (आयरन एवं आयोडीनयुक्त) सरकार पोषित योजनाओं (आँगनबाड़ी एवं मध्याह्न भोजन) के साथ-साथ आम लोगो को भी सहज सुलभ कराने की कार्य योजना को क्रियान्वित कर लक्ष्य प्राप्ति का...

एनीमिया मुक्त भारत के लिये जन-जागरूकता.......(सही पोषण-देश रोशन)

Image
सही पोषण-देश रोशन       एनीमिया मुक्त भारत के लिये जन-जागरूकता.......                       कई सर्वेक्षणों से संकेत मिलता है कि देश का कोई राज्य आयोडीन अल्पता विकार से मुक्त नही है तथा लगभग दो तिहाई बच्चे, प्रजनन आयु की महिलाएं एवं किशोरियां देश भर में लौह तत्व की कमी से प्रभावित है। मानव के लिये आयोडीन और लौह (आयरनद्) का दैनिक उपयोग आवश्यक है। राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण ( NFHS-4  के) अनुसार बिहार राज्य में 60.3% महिलाएं, 63.5%   बच्चे (6 से59 माह)  तथा 32.3%  पुरूष रक्तहीनता (एनीमिया) से पीड़ित हैं।                      खाद्य पुष्टिकरण सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को नियंत्रित करने का अति महत्वपूर्ण प्रयास है। आयोडीन अल्पता विकार एवं रक्त हीनता से मुक्ति हेतु दैनिक उपयोग के लिए प्रोत्साहित किये जाने वाला दोहरी पुष्टिकृत नमक (आयरन एवं आयोडीन-युक्तद्) एक नई तकनीक का अभिनव खाद्य उत्पाद है। जिसके मानव के भोजन में अल्प ...

मध्याह्न भोजन में DFS का उपयोग नही करने प्रधानाध्यापक पर होगी कड़ी कार्रवाई। बिहार राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए किया गया आवश्य क पहल।

Image
जी हाॅँँ, इस वक्‍त की सबसे  बड़ी खबर :-  मध्‍याह्न भोजन संबंधित सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी हो जाये सावधान !  क्‍योंकि, भारत सरकार के द्वारा निर्गत आदेश के तहत निदेशक, मध्‍याह्न भोजन योजना, बिहार, पटना ने जारी किया आदेश-पत्र. जिससे स्‍कूलों  में पढ़ने वाले बच्‍चें होंगे लाभान्वित,  बच्‍चें बनेंगे शारीकि एवं मानसिक तंंदरूस्‍त । होंगे होनहार, बनेंगे बुद्धिमान !  जब बढ़ेगा बिहार, तब बढ़ेगा देश !! निदेशक, MDM, बिहार,  का पत्र देखने के लिए  क्लिक करें     https://inakskalyan.blogspot.com/2020/01/mdm-bihar-letter-no-254-dated-24-01-2020.html                                                                             ↑↑↑↑↑↑ अब मध्‍याह्न भोजन आच्‍छादित सभी  विद्यालय में पकने वाले भोजन में DFS डालना अनिवार्य किया गया है।...