मिड डे मिल में कल्याण प्लस डबल फोर्टिफाइड नमक का ही होगा प्रयोग । केन्द्र के निर्देश के अनुपालन की सख्त हिदायत । (MDM, BIHAR, LETTER NO. 254 DATED 24-01-2020)
राज्य सरकर सूबे के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए दिए जा रहे मिड डे मिल को पौष्टिकारक बनाने के लिए कई तरह के सुधार कर रही है। प्रारंभिक विद्यालयों में बनाए जाने वाले मध्याह्न भोजन योजना में कल्याण प्लस डबल फार्टिफाइड साल्ट का उपयोग करने का निर्देश दिया है। MDM के निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह (भा.प्रा.से.) ने सूबे के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दरअसल विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण में यह पाया था कि MDM में डबल फोर्टिफाइड साल्ट का उपयोग नही किया जा रहा है, जो बच्चों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव डालता है।
निर्देश में मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि वर्तमान में गिने-चुने कम्पनियों के द्वारा डबल फोर्टिफाईड साॅल्ट बनाई जाती है लेकिन बाजार में सहज उपलब्ध नही होने की स्थिति में आयोडाइज्ड नमक आपूर्तिकर्ता कल्याण संघ (INAKS) के महासचिव श्री राजेन्द्र कुमार मिश्र का मोबाईल नं0 9471024994, 9546936594 तथा संस्था का ई-मेल inakskalyannamak@yahoo.in पर सम्पर्क करने का निर्देश दिया है। इस बाबत आयोडाइज्ड नमक आपूर्तिकर्ता कल्याण संघ (INAKS) के महासचिव राजेन्द्र मिश्र ने बताया कि पकने के बाद चूल्हे से उतारते वक्त भेाजन में डबल फोर्टिफाइड साॅल्ट मिलाना चाहिए। इससे भोजन का रंग नही बदलेगा । डबल फोर्टिफाइड साॅल्ट के उपयोग से भोजन का स्वाद नही बदलता है।
पूरे राज्य के स्कूलों मे इसे नियमित रूप से लागू करने के लिए निदेशक द्वारा जारी किया गया पत्र :-
MDM, BIHAR, LETTER NO. 254 DATED 24-01-2020




Comments
Post a Comment